Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कर्णप्रयाग में हुंकार रैली की तैयारियों में जुटे कार्मिक
  • रुद्रप्रयाग

कर्णप्रयाग में हुंकार रैली की तैयारियों में जुटे कार्मिक

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग की बैठक में 18 दिसम्बर को कर्णप्रयाग में होने वाली पुरानी पेंशन हुंकार रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर शिक्षक-कर्मचारी से सफलता का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जनपद अध्यक्ष अंकित रौथान की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर मोर्चा के मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि कर्णप्रयाग की हुंकार रैली उत्तराखंड सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले चेतावनी होगी। उन्होंने गढ़वाल मंडल से हर कार्मिक को बढ़-चढ़ कर रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधवाल ने कहा कि हुंकार रैली पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जनपदीय संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कार्मिकों ने सरकार बदल कर पुरानी पेंशन प्राप्ति का रास्ता पकड़ा है किंतु उत्तराखंड का कार्मिक सड़क से सदन तक सरकार को घेर कर पुरानी पेंशन हासिल करके रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारणी व तीनों ब्लॉकों की कार्यकारणी हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग के कार्मिकों को जागरूक करेगी। जिला मीडिया प्रभारी एवं ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गार्गी ने संयुक्त रूप कहा कि रैली में महिला कार्मिकों की अधिकतम भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग अध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को राजकीय शिक्षक संघ का पूर्ण समर्थन प्रदान किया। इस मौके पर एनपीएस के तहत सेवानिवृत कार्मिक खेम सिंह रावत ने ऐलान किया कि वह अपनी एक महीने की पेंशन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और जनपद के विधायक को सौंपेगे कि वह इस राशि से एक महीने अपना घर चलाकर देखें। राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग से जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार ने पुरानी पेंशन हुंकार रैली को पूर्ण समर्थन प्रदान किया। मिनिस्ट्रियल फेडरेशन जिलाध्यक्ष रणजीत गुसाईं जिला महामंत्री सुखदेव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अंकित रावत, सदस्य भरोसी भारती ने सामूहिक रूप से पुरानी पेंशन हुंकार रैली को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना जरूरी है। बैठक का संचालन जिला मंत्री अंकुश नौटियाल ने किया। बैठक को नोप्रुफ जखोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल, राजकीय शिक्षक संघ उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार, आशीष शुक्ला,विरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट जी, पूर्व अध्यक्ष रणवीर पंवार जी, प्रमोद जगवाण जी, खेम सिंह रावत जी, सुधांशु बेंजवाल आदि ने संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 दिसम्बर
Next: छह दिवसीय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति एवं प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.