Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से वर्तमान धामी सरकार पैदा हुई: हरीश रावत
  • देहरादून

यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से वर्तमान धामी सरकार पैदा हुई: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 11/12/2022
harish rawat

यूनिवर्सिटी विवाद के ईनाम की रकम 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान उपजे यूनिवर्सिटी विवाद में पूर्व सीएम हरीश रावत ने ईनाम की रकम तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी। रावत ने कहा कि जो भी व्यक्ति साबित कर देगा कि मैंने यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी, उसे यह रकम दी जाएगी। रावत ने रविवार को हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की जीत की बधाई देते हुए उत्तराखंड में पार्टी की हार के कारण गिनाए हैं। रावत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के लिए नई आशा पैदा हो गई है। मगर उत्तराखंड में आज भी कई लोगों के मन यह सवाल है कि कांग्रेस जीतते-जीतते क्यों हार गई?
उत्तराखंड में हार की सबसे बड़ी वजह पीएम, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री समेत देश के सभी वरिष्ठ मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के सीएम और स्थानीय नेताओं द्वारा यूनिवर्सिटी को लेकर भ्रम फैलाना रहा। एक जाली अखबार सोशल मीडिया पर वाइरल किया गया, जिसमें मेरा बयान दिखाया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस एक धर्म विशेष की यूनिवर्सिटी बनाएगी।   रावत ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा या कोई भी व्यक्ति उस अखबार को सामने ले आए जिसमें यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी? पहले इस अखबार को लाने के लिए 50 हजार रुपये पुरस्कार रखा था। फिर तीन लाख किया, लेकिन  तथ्य नहीं ला पाया। अब इस पुरस्कार राशि को पांच लाख रुपये कर दिया गया है। यदि साबित हो जाता है कि मैंने यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी तो मैं राज्य के लोगों से माफी मांग कर राजनीति छोड़ दूंगा। या फिर इंसाफ के लिए अदालत की शरण लूंगा। रावत ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि  इस विषय को लेकर पुलिस से भी शिकायत की थी। लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं के नाम देखकर तो पुलिस भी अंधी हो जाती है।और उनसे अपेक्षा भी नहीं करनी चाहिए कि उनको कुछ दिखाई पड़ेगा। वो केस दर्ज करेंगे तो मैं न्यायिक शरण में जाने के लिए बाध्य होऊंगा।
मैं अपने आरोप को फिर दोहरा रहा हूं कि भाजपा झूठे लोगों की पार्टी है। यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से वर्तमान धामी सरकार पैदा हुई। हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा करके देखो।  -हरीश रावत, पूर्व सीएम।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Next: रोडवेज कर्मचारियों ने की महंगाई भत्ता देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.