Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हत्या मुकदमे के गवाह पर फायरिंग, दो पर केस
  • हरिद्वार

हत्या मुकदमे के गवाह पर फायरिंग, दो पर केस

RNS INDIA NEWS 11/12/2022
rns featured image new

रुडकी। हत्या के साल भर पुराने एक मामले में जेल से जमानत पर आए युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। हालांकि युवकों को गोली नहीं लगी। पीड़ित युवकों में से एक हत्या के मुकदमे में आरोपी के खिलाफ पुलिस का गवाह है। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। खानपुर के बालावाली निवासी ऋषिपाल व कलसिया के प्रताप सिंह के बीच एक अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर पुरानी रंजिश है। दिसंबर 2021 में इसी रंजिश में अरुण, सोनू, मोनू, कुंवरपाल पुत्र प्रताप सिंह और कलसिया के ही आकाश पुत्र संजय ने गोली मारकर ऋषिपाल की हत्या कर दी थी मृतक के चचेरे भाई संदीप ने पांचों को नामजद करते हुए मुकदमा लिखवाया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें अरुण हाल ही में जमानत पर छूटकर जेल से लौटा है। इस मुकदमे में बालावाली का अमित पुत्र राजपाल आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से गवाह है। शुक्रवार शाम अमित अपने चचेरे भाई मोनू के साथ कुड़ी भगवानपुर में दवा लेने गया था। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रात 9 बजे वे घर लौटे तो अरुण और उसके पिता प्रताप सिंह उनके घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने अमित व मोनू पर गोलियां चलाई, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी। मोनू ने बाप बेटे को नामजद करते हुए खानपुर पुलिस को तहरीर दी थी। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री ठेकेदार से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
Next: पति, ससुर और देवर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.