Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साप्ताहिक बंदी के चलते पसरा रहा सन्नाटा
  • देहरादून

साप्ताहिक बंदी के चलते पसरा रहा सन्नाटा

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी का ऐलान पूरी तरह से सफल रहा। मुख्य बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। खास बात यह कि बाजार में दिन भर कुछ यात्री वाहन ही दौड़ते आए। निजी वाहन बाजार में कहीं भी दिखाई नहीं दिए। उद्योग व्यापार मंडल ने बीते दो दिसंबर को बैठक कर शनिवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया था, जिसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गई थी। व्यापार मंडल की ओर से बताया गया था कि साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रतिष्ठान खोलने वाले व्यापारियों के खिलाफ श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय का पहले दिन पूरा असर देखने को मिला। लक्ष्मणपुर चौक से बाबूगढ़ चुंगी तक करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैले मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इतना ही नहीं शहर के अंदरूनी बाजारों, अस्पताल रोड, कॉलेज रोड, सिनेमा गली, 28 फिटा रोड, सैयद मार्ग पर भी सभी छोटे बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बाजार में सिर्फ फल, सब्जी की दुकानें, डेयरी और मेडिकल स्टोर ही खुले नजर आए। वाहनों का शोर गुल कम होने से लोगों ने भी राहत महसूस किया। वाहनों का धुआं और शोर गुल नहीं होने के कारण अधिकांश बुजुर्ग अपने घर की छतों पर गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए देखे गए। वहीं शाम ढलते ही कई लोग बाजार में टहलते हुए नजर आए। अधिकांश लोगों का कहना था कि पूर्ण साप्ताहिक बंदी से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश मिलने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री भारत कालरा ने बताया कि पूर्ण साप्ताहिक बंदी पर सभी व्यापारियों को सहयोग मिला है। साप्ताहिक बंदी हर शनिवार को इसी तरह जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला हिंसा रोकने को महिलाएं खुद आगे आएं: मिश्रा
Next: राशिफल 11 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.