Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोली मारी फिर कुल्हाड़ी से शव के किए 16 टुकड़े, रिश्तेदारों ने बोरे में भर हिस्ट्रीशीटर का फेंका शव
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

गोली मारी फिर कुल्हाड़ी से शव के किए 16 टुकड़े, रिश्तेदारों ने बोरे में भर हिस्ट्रीशीटर का फेंका शव

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा में उस समय हडक़ंप मच गया जब एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह वारदात उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया है। आरोपियों ने हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर के शव को जंगल में ले जाकर 16 टुकड़े किए और फिर बोरे में भरकर फेंक दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात केपलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव का है।
पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर बदमाश लोहा सिंह ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि इस शादी के बाद अक्सर उसके पत्नी के साथ झगड़े होने लगे। इन झगड़ों का उसकी पत्नी के मौसेरे भाइयों ने विरोध भी किया। बावजूद इसके लोहा सिंह नहीं माना। ऐसे में मौसेरे भाइयों ने पहले तो उसे गोली मार दी और गंभीर हालत में घसीटते हुए जंगल में ले गए, जहां कुल्हाड़ी से उसके 16 टुकड़े कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इतने समय में आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने लोहा सिंह का शव और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसपी बांदा अभिनंदन सिंह ने बताया कि पुलिस को हिस्ट्रीशीटर बदमाश लोहा सिंह का शव सडक़ के किनारे मिला है। उन्होंने बताया कि लोहा सिंह की पत्नी के साथ आए दिन लड़ाई झगड़े और मारपीट होती रहती थी। गुरुवार को उसकी पत्नी के परिजनों से भी विवाद हुआ जिसके बाद पत्नी के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया है। यह सभी टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश तेज कर दी है।
इस घटना को लेकर गांव में माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी अभिनंदन सिंह के मुताबिक फिलहाल चंदवारा गांव और पलानी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है। इलाके में शांति कायम है। उन्होंने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जज नियुक्ति के लिए होने वाली कॉलेजियम बैठक की जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट, याचिका खारिज
Next: युवती का निजी वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने के आरोप में बेंगलुरु का युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.