Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पाकिस्तान के पीएम ने जीता मानहानि का मुकद्दमा, ब्रिटिश अखबार ने मांगी माफी
  • अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के पीएम ने जीता मानहानि का मुकद्दमा, ब्रिटिश अखबार ने मांगी माफी

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने निजी अखबार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। पत्रकार डेविड रोज के एक लेख में पाक पीएम शहबाज के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में विफल रहा। अखबार ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से माफी मांगी और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी निराधार आरोप वापस ले लिए।
इस पर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि एक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अब भ्रष्टाचार मुक्त घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक बयान में कहा कि डेली मेल द्वारा मांगी गई माफी से शहबाज शरीफ दुनिया के सामने विजयी हुए हैं।
वहीं, पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि डेली मेल का माफीनामा इस बात का सबूत है कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) का इस्तेमाल राजनीतिक षड्यंत्र के रूप में किया।
बता दें कि ब्रिटिश अखबार द मेल ऑन संडे और समाचार वेबसाइट मेल ऑनलाइन ने 4 जुलाई, 2019 को प्रकाशित एक लेख में एक त्रुटि के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से माफी मांगी है, जिसमें शरीफ पर ब्रिटिश विदेशी सहायता धन की चोरी करने का आरोप लगाया गया था।
खोजी पत्रकार डेविड रोज के इस लेख को अब अखबार की वेबसाइट और अन्य प्लेटफार्मों से हटा दिया गया है। लेख में दावा किया गया था कि शहबाज शरीफ ने साल 2005 के भूकंप पीडि़तों के पुनर्वास के लिए यूनाइटेड किंगडम के डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट द्वारा प्रदान किए गए धन का गबन किया था, जब वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका ने माना, खुद सुपरपावर बनेगा भारत
Next: रूस और अमेरिका ने की कैदियों की अदला-बदली

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.