Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
  • देहरादून

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायवाला पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह चकजोगीवाला माफी निवासी नरेश प्रसाद (37) पुत्र जगदीश सेमवाल साइकिल से लालतप्पड़ स्थित निजी कंपनी में काम के लिए जा रहे थे। इसबीच उसे हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने जख्मी हालत में 108 एंबुलेंस से नरेश को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। उपनिरीक्षक सोनिया ताकिया ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज इस बार भी कायम
Next: सतपुली झील निर्माण हेतु सिंचाई विभाग ने की ग्रामीणों संग बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.