Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रतिबंधित इंजेक्शनोंऔर टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

प्रतिबंधित इंजेक्शनोंऔर टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
rns featured image new

रुड़की। पुलिस ने 25 प्रतिबंधित इंजेक्शनों और 28 टैबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात को चेकिंग के दौरान मेहवड कलां श्मशान घाट के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति हाथ में पन्नी पकड़े कलियर की तरफ आता दिखाई दिया। व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को शक होने पर पीछा कर व्यक्ति को पकड़ लिया। व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 25 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 28 टैबलेट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय चौधरी निवासी गणेशपुर रुड़की बताया। बरामद इंजेक्शनों और टैबलेट को ड्रग्स इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा के मोबाईल पर वाट्सअप किया गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर मानवेन्द्र राणा ने उक्त इंजेक्शन और टैबलेट को एनडीपीएस ऐक्ट की श्रेणी में होना बताया। उन्होंने बताया आरोपी इन इंजेक्शनों और टेबलेट को कलियर में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी निवासी गणेशपुर के खिलाफ के एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में एसओ मनोहर सिंह भंडारी, एसआई अश्वनी बलूनी, राहुल नेगी, अलियास, सोनू कुमार शामिल रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हुआ सफल
Next: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : सीबीआई ने कोर्ट से कहा, 21 हजार अभ्यर्थियों की अवैध भर्ती हुई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.