Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हादसा: बारात की कार खाई में गिरी, 4 की मौत
  • अल्मोड़ा

हादसा: बारात की कार खाई में गिरी, 4 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-03 at 3.22.29 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के भैंसियाछाना विकासखंड के जमराड़ी के नौगांव- बखरिया के बीच शनिवार, 3 दिसंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बारात से लौट रही एक कार खाई में गिर गयी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 1 पुरुष और 2 महिलाएं और एक 10 साल का बच्चा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बखरिया, जमरानी-बैंड धौलछिना अल्मोड़ा में सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक फोर्ड फिएस्टा कार UK18H6578 बेरीनाग पिथौरागढ़ बारात से वापस आते समय लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घनाग्रस्त हो गई।

बारात बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र के मटेला से बेरीनाग गयी थी। आज सुबह वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। राहगीरों ने इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत व बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल दन्या पुलिस, SDRF, फायर स्टेशन अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर से रोड में लाकर, 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। दुर्घटना में मृतकों के शवों को बॉडी-बैग की मदद से रेस्क्यू कर रोड में लाया गया, जिनका राजस्व विभाग द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथमदृष्टया दुर्घटना का कारण नींद का झोंका आना प्रतीत बताया जा रहा है, सम्बंधित वाहन UK18H-6578 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
बचाव अभियान के दौरान विमल प्रसाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा, गोपाल सिंह चौहान एसडीएम सदर अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व दन्या पुलिस, SDRF, फायर स्टेशन अल्मोड़ा के जवान, राजस्व प्रशासन मौजूद रहा।

दुर्घटना में घायल
चालक मंगल सिंह रोतेला पुत्र जयंत सिंह नि० मटेला काफलीगेर थाना झिरोली बागेश्वर उम्र-34 वर्ष,
अक्षिता पुत्री मंगल सिंह उम्र-7 वर्ष
योगिता पुत्री जगदीश उम्र-8 वर्ष

दुर्घटना में मृतक
जयन्त सिंह पुत्र बच्ची सिंह नि० मटेला काफलीगेर थाना झिरोली बागेश्वर उम्र-65 वर्ष
अनीता पत्नी मंगल सिंह उम्र-32 वर्ष
सीमा पत्नी जगदीश सिंह उम्र-36 वर्ष
समर पुत्र मंगल सिंह उम्र-10 वर्ष

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मध्य रेल को स्क्रैप बिक्री से 283.61 करोड़ रुपए का राजस्व
Next: 06 दिसम्बर से 15 दिसंबर तक सुरक्षा जवानों की भर्ती आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 16.11.22_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.