Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 06 दिसम्बर से 15 दिसंबर तक सुरक्षा जवानों की भर्ती आयोजित
  • अल्मोड़ा
  • रोजगार

06 दिसम्बर से 15 दिसंबर तक सुरक्षा जवानों की भर्ती आयोजित

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
Security Guard

अल्मोड़ा। सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि एस0आई0एस0 इण्डिया लि0, देहरादून की ओर से जिले के युवाओं के लिए विकासखण्ड स्तर पर अलग-अलग तिथियों पर प्रातः 10:30 से 03:00 बजे तक सुरक्षा जवानों की भर्ती आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 06 दिसम्बर, 2022 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा, 07 दिसम्बर, 2022 को खण्ड विकास कार्यालय, हवालबाग, 08 दिसम्बर, 2022 को खण्ड विकास कार्यालय, द्वाराहाट, 09 दिसम्बर, 2022 को खण्ड विकास कार्यालय चौखुटिया, 12 दिसम्बर, 2022 को खण्ड विकास कार्यालय, भिकियासैंण तथा सल्ट, 13 दिसम्बर, 2022 को खण्ड विकास कार्यालय स्याल्दे तथा ताड़ीखेत, 14 दिसम्बर, 2022 को खण्ड विकास कार्यालय ताकुला तथा धौलादेवी एवं 15 दिसम्बर, 2022 को खण्ड विकास कार्यालय भैसियाछाना तथा लमगड़ा में भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती शिविर में इच्छुक अभ्यर्थी को 10वीं पास, ऊॅचाई 168 से0मी0 और आयु 21 से 35 वर्ष, वजन 56 से 95 किग्रा एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों की फोटो कापी एक पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पंजीयन शुल्क केवल चयनित उम्मीदवार रू0 350.00 के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण एस0आई0एस0 ट्रेनिंग एकेडमी देहरादून में दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से रू0 10500.00 प्रशिक्षण शुल्क लिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास तथा वर्दी की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति के बाद सुरक्षा जवानों को 13,000 रू0 से 16,000 रू0, सुपरवाईजरों को 16,000 से 20,000 रू0 मासिक मानदेय के साथ अन्य सुविधायें जैसे पी0एफ0 ग्रेच्युटी, बोनस, ई0एस0आई0 द्वारा मेडिकल सुविधा सालाना वेतन वृद्वि व प्रोमोशन एवं रहने खाने की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य तैनाती के साथ-साथ तीन महीने डयूटी पश्चात् ऑनलाइन सार्टिफिकेट व 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश के मो0न0 9917529293, 6397026599, 8817240359 पर सम्पर्क कर सकते है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हादसा: बारात की कार खाई में गिरी, 4 की मौत
Next: अल्मोड़ा: 10 वर्ष से अधिक पुराने आधार अपडेट करने को बनाएं व्यवस्था: जिलाधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.