Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाई में गिरने से बिजनौर निवासी युवक की मौत
  • देहरादून

खाई में गिरने से बिजनौर निवासी युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। साहिया के समीप अलसी खड्ड के पास एक छात्र गहरी खाई में गिर गया। छात्र की मौके पर मौत हो गई। लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने खड्ड से शव को बरामद किया।
जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ इच्छला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात वे वापस देहरादून लौट रहे थे। रात एक बजे के करीब छात्र लघुशंका के लिये उतरा और उसी दौरान अनियंत्रित होकर वह खाई में जा गिरा। इसकी सूचना साथियों ने कंट्रोल रूम में दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रात तीन बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के जवान दिनेश चौहान ने बताया कि गहरी खाई होने के चलते युवक को ढूंढने में समय लगा। शुक्रवार तड़के उसका शव खड्ड से मिला। उन्होंने बताया कि छात्र शौच के लिए गया और 600 मीटर नीचे खाई में गिरकर मौके पर ही युवक की मौत हो गयी है। मृतक छात्र की पहचान देव चौहान (22) पुत्र अमित चौहान निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। देव देहरादून में डीएवी कालेज का छात्र था। बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसडीआरएफ की टीम में धजवीर चौहान, नवीन चौहान, नवीन रावत, सुरेंद्र तोमर, नीरज, नवीन जोशी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 दिसम्बर
Next: फार्मा कंपनी में कार्यरत पौड़ी के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.