Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जानलेवा हमले के दोषी को पांच वर्ष की कैद
  • हरिद्वार

जानलेवा हमले के दोषी को पांच वर्ष की कैद

RNS INDIA NEWS 02/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। दीवार को लेकर हुए विवाद की रंजिश पर युवक की हत्या के लिए फायरिंग करने के मामले में जनपद न्यायाधीश एसके त्यागी ने हमलावर संदीप कुमार को दोषी करार दिया है। जिला जज ने हमलावर को पांच वर्ष के कठोर कारावास व 16 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल बेदी ने बताया कि आठ जून 2016 को भगवानपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर वसीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई थी। साढ़े छह बजे शाम वसीम गांव में मतलूब की दुकान पर खड़ा था। उसके बाद आरोपी हमलावर मौके से बंदूक लहराता हुआ वहां से चला गया था। मौके पर मौजूद परिवारवालों और राहगीरों ने वसीम को सरकारी अस्पताल रुड़की भर्ती कराया था। चोटिल वसीम की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर किया था। शिकायतकर्ता शमीम अहमद ने आरोपी हमलावर संदीप कुमार पुत्र चमनलाल निवासी ग्राम मानक माजरा थाना भगवानपुर के खिलाफ अपने भाई को जान से मारने की नीयत से फायर करने का केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई वसीम व आरोपी हमलावर के बीच दीवार को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में हमलावर उसके भाई पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में जांच करने के बाद आरोपी हमलावर के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। सरकारी अधिवक्ता ने साक्ष्य में 10 गवाह पेश किए। जबकि बचाव पक्ष की ओर से तीन गवाह पेश किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग संगम सहित कई स्थानों पर डीएम ने निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
Next: हर सपना संकल्प की ओर जाना चाहिए: राज्‍यपाल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.