Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्कूल बस ने 14 वर्षीय किशोर को कुचला
  • हरिद्वार

स्कूल बस ने 14 वर्षीय किशोर को कुचला

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
default featured image

रुड़की। स्कूल बस ने दल्लावाला गांव में 14 साल के किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। पता चलते ही किशोर के परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बस का चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बस को कब्जे में ले लिया है। लक्सर नगर के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने के लिए रोज उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे खानपुर के जोगावाला गांव तक आती जाती है। मंगलवार सुबह भी चालक बस को लेकर जोगावाला गया था। वहां से बच्चों को बैठाने के बाद वह वापस लौट रहा था। उस समय चारों तरफ घना कोहरा पड़ा हुआ था। चालक जैसे ही बस लेकर दल्लावाला गांव से गुजर रहा था, तभी गांव का आर्यन (14) पुत्र ब्रिजेश अचानक बस की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर आर्यन के परिजन और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल आर्यन को उठाकर एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। परंतु अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव गांव ले आए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसओ खानपुर रविंद्र कुमार पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में एकजुट हुए अधिवक्ता, की बैठक
Next: कूड़े के ढेर से लगी आग फैली आबादी की ओर, फायर ब्रिगेड ने समय पर बुझाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.