Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोविड-19 : आंदोलन के आगे झुका चीन, बीजिंग समेत कई शहरों में पाबंदियों का फैसला बदला
  • अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 : आंदोलन के आगे झुका चीन, बीजिंग समेत कई शहरों में पाबंदियों का फैसला बदला

RNS INDIA NEWS 30/11/2022
rns featured image new

बीजिंग।  कोरोना से निपटने के लिए लागू की गई सख्त पाबंदियों के खिलाफ चीन में लोग बड़ी संख्या में सडक़ों पर उतरे हैं। इसके चलते अब शी जिनपिंग सरकार को पीछे हटना पड़ा है। यह पहला मौका है, जब चीन की सरकार को लोगों के आंदोलन के चलते अपने फैसले को बदलना पड़ा है। चीन सरकार का कहना है कि जीरो कोविड पॉलिसी लागू रहेगी, लेकिन अब इसमें ढील दी जाएगी। बीजिंग में अपार्टमेंट्स के लिए जाने वाले रास्तों को रोका नहीं जाएगा। इसके अलावा ग्वांग्झू में मास टेस्टिंग के नियम भी ढीले कर दिए गए हैं। उइगुर बहुल प्रांत शिनजियांग में उन इलाकों को खोल दिया गया है, जहां कोरोना के केस कम हैं।
बीजिंग प्रशासन का कहना है कि वह अपनी कंटेनमेंट पॉलिसी में ढील देगा, जिसके तहत उन अपार्ट्मेंट्स को ब्लॉक कर दिया जाता है, जहां ज्यादा केस मिले हैं। अब गेट्स को ब्लॉक नहीं किया जाएगा और किसी की एंट्री बाधित नहीं होगी। चीन में सरकार के खिलाफ महीनों से नाराजगी चल रही है, लेकिन शिनजियांग प्रांत के उरुमकी इलाके में आग लगने से 10 लोगों की मौत होने के बाद विरोध खुलेआम शुरू हो गया। एक बार आंदोलन शुरू होने के बाद तो प्रदर्शन शहर दर शहर दिखने लगे। बीजिंग, शंघाई, शिनजियांग, वुहान समेत कई शहरों के विश्वविद्यालयों में भी छात्रों और अन्य लोगों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।
इन विरोध प्रदर्शनों के चलते चीन की दुनिया भर में छवि खराब हो रही है। यूरोप, एशिया और अमेरिका के कई शहरों में चीनी नागरिकों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किए गए हैं। हॉन्गकॉन्ग के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने चीन सरकार की ओर से लागू प्रतिबंधों का विरोध किया। इसके अलावा तुर्की में भी चीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। टोक्यो में भी एक रेलवे स्टेशन पर करीब 100 लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
बता दें कि चीन में आंदोलन करने वाले लोगों ने हम क्या चाहते आजादी और शी जिनपिंग गद्दी छोड़ो जैसे नारे भी लगाए। बीते कुछ महीनों में चीन में उग्र प्रदर्शन देखने को मिले हैं, जो आमतौर पर नजर नहीं आते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटियां बेचने को मजबूर परिवार, दोगुनी उम्र के दूल्हे से कर रहे शादियां
Next: सिंगापुर में भारतीय कर्मचारी की समुद्र में गिरने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को बीस साल कठोर कैद की सजा
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.