Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बेटियां बेचने को मजबूर परिवार, दोगुनी उम्र के दूल्हे से कर रहे शादियां
  • अंतरराष्ट्रीय

बेटियां बेचने को मजबूर परिवार, दोगुनी उम्र के दूल्हे से कर रहे शादियां

RNS INDIA NEWS 30/11/2022
rns featured image new

काबुल। अफगानिस्तान में गरीबी और बेरोजगारी के कारण असंख्य परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालात इस कद्र खराब हो गए हैं कि कई बार घर में बच्चों को खाने के लिए मां-बाप के पास खाना तक नहीं होता। इसी कारण वे बच्चों को नींद की गोलियां देते हैं। इसके अलावा भूखे परिवारों का पेट भरने के लिए माता-पिता बेटियों की किडनी तक बेच दे रहे हैं। कुछ परिवारों की त्रास्दी यह है कि उन्होंने बेटियां तक बेच डालीं।
बल्ख प्रांत में तो हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि यहां गरीबी से जूझ रहे एक परिवार को अपना बच्चा बेचने से भी गुरेज नहीं है। इसी माह एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी जिसमें उस घटना का जिक्र किया गया जिसमें एक परिवार दो साल के बच्चे को बेचने जा रहा था लेकिन उसे बचा लिया गया। बेरोजगारी की बात करें तो अधिकांश दिनों में पुरुषों के पास कोई काम नहीं रह गया है, जिस दिन उन्हें काम मिलता है, वे लगभग 100 अफगानी या सिर्फ एक डॉलर के आसपास कमा पाते हैं। एक नागरिक ने कहा, मैंने अपनी पांच साल की बेटी को 100,000 अफगानी (अफगानिस्तान की करेंसी) में बेच दिया। यह किडनी की कीमत की आधे से भी कम रकम है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि एक मानवीय तबाही अब अफगानिस्तान में सामने आ रही है। एक अफगानिस्तानी मजदूर ने कहा कि मुझे अपनी 13 साल की और 15 साल की लड़कियों को बेचना पड़ा। उनसे शादी करने वाले युवक दोगुनी उम्र के हैं, हमें इसके लिए 3 हजार डॉलर की पेमेंट मिली है। अगर भविष्य में ये पैसा खत्म हो जाता है तो मुझे अपनी 7 साल की बच्ची को भी बेचना पड़ेगा, मुझे इस बात का बेहद अफसोस है लेकिन अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मेरा पूरा परिवार भूख से मर जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालों के विकास के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, जानिए इनके स्रोत
Next: कोविड-19 : आंदोलन के आगे झुका चीन, बीजिंग समेत कई शहरों में पाबंदियों का फैसला बदला

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.