Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 14 दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव
  • ऊधम सिंह नगर

14 दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
default featured image

रुद्रपुर। बीते 16 नवंबर को बाइक पर सवार होकर बहेड़ी के लिए निकले व्यक्ति का शव थाना बहेड़ी अंतर्गत परोही फार्म के निकट किच्छा- बहेड़ी रोड किनारे खंती में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर रवाना हो गये। पुलिस ने अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने पर मौत की संभावना जताई है। बहेड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। राकेश कुमार यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी विकास कालोनी वार्ड 15 किच्छा ने बहेड़ी में कुछ दिन पहले फास्ट फूट की दुकान खोली थी। आजकल दुकान में फिटिंग का कार्य चल रहा था। बीते 16 नवंबर रात्रि राकेश बाइक पर सवार होकर बहेड़ी के निकला था, जो रास्ते में गायब हो गया। राकेश के भाई प्रेमशंकर की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी लिखकर राकेश की खोजबीन शुरू कर दी। मंगलवार को राकेश का शव बहेड़ी थाना क्षेत्र में परोही फार्म के निकट बहेड़ी किच्छा रोड पर सड़क और रेलवे लाइन के बीच खंती में पड़ा मिला। जिसके बाद राकेश परिजन और किच्छा पुलिस मौके पर रवाना हो गये। परिजनों ने बाइक के साथ जूते देख कर राकेश की पहचान की। किच्छा कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने राकेश की बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने की संभावना जताई। कोतवाल के अनुसार पेड़ और बाइक पर दुर्घटना के स्पष्ट निशान मिले है। घटना के बाद बाइक और राकेश अचेत होकर खंती में उगी बड़ी- बड़ी झाड़ियों में जा गिरे। जिसके कारण किसी को उनका पता नहीं चला। शव में बदबू आने के बाद शव पड़े होने की जानकारी मिली। बहेड़ी पुलिस ने शव का पंचनामा भर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएसयूआई ने डीएवी से निकाली भारत जोड़ो यात्रा
Next: ई-रिक्शा चालकों ने बैराज की ओर टैक्सी वाहनों के संचालन का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.