Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विदिशा में सड़क हादसे में तीन पत्रकारों की मौत
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

विदिशा में सड़क हादसे में तीन पत्रकारों की मौत

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

विदिशा (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार की रात को हुए सड़क हादसे में तीन पत्रकारों की मौत हो गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। प्रेस क्लब यूनियन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित मोटरसाइकिल से भोपाल से विदिशा लौट रहे थे। रास्ते में सलामतपुर रामखेड़ा जोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों पत्रकारों की मौत हो गई।

हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
उन्होंने कहा, दिवंगत राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित का परिवार स्वयं को अकेला न समझें, दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म
Next: अधिक नहीं, अच्छे न्यायाधीशों की जरूरत : सुप्रीम कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.