Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून लाइब्रेरी ने लगाई स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तराखंड आंदोलन की घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी
  • देहरादून

दून लाइब्रेरी ने लगाई स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तराखंड आंदोलन की घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
rns featured image new

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तराखंड आंदोलन की घटनाओं पर केंद्रित एक प्रदर्शनी का आयोजन होटल इंद्रलोक राजपुर रोड में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिए 30 नवम्बर तक खुली रहेगी। पद्मश्री व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लीलाधर जगूड़ी ने देर शाम प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी की संकल्पना एवं निर्देशन सुरजीत किशोर दास पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन ने की है। इतिहासकार डा. योगेश धस्माना के संग्रह से ली गई सामग्री पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को गढ़वाल और कुमाऊं के समाचार पत्रों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की घटनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। डा. योगेश धरमाना ने बताया कि उत्तराखंड में 19वीं सदी के अंतिम दशकों से लेकर 20वीं सदी प्रारंभिक पांच दशकों तक जनजागरण सामाजिक संस्थाओं के विकास से सामाजिक चेतना और 1930 से 1949 तक टिहरी रियासत के भारतीय गणराज्य में विलय तक राजनीतिक चेतना को लेकर महत्वपूर्ण सामग्री प्रदर्शनी में उपलब्ध है। लीलाधर जगूड़ी ने इस तरह के प्रदर्शनी युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताया। संचालन निकोलस होफलैण्ड व धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने दिया। मौके पर प्रो. एएन पुरोहित, कला केंद्र के कर्नल दुग्गल, कुसुम नौटियाल, मुनिराम सकलानी, मुकेश नौटियाल, जय सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी की कुछ सामग्री इतिहासकार प्रो. शेखर पाठक, शंकर सिंह भाटिया के सौजन्य से भी प्राप्त हुई है। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सलाहकार प्रो.बीके जोशी व निदेशक एन रविशंकर का समुचित मार्गदर्शन इसमें मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया टिहरी के थत्यूड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Next: जम्मू में नेशनल साम्बो चैंपियनशिप में भाग लेंगे खिलाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.