Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकासनगर बाजार में नो पार्किंग जोन में वाहनों की अनावश्यक पार्किंग नहीं होगी
  • देहरादून

विकासनगर बाजार में नो पार्किंग जोन में वाहनों की अनावश्यक पार्किंग नहीं होगी

RNS INDIA NEWS 27/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। हाईवे स्थित विकासनगर बाजार में यातायात व्यवस्था को सुधारने और जगह-जगह लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए विकासनगर पुलिस ने पूर्व की भांति फिर से ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से पूर्व चलाए गए ये सारे अभियान कुछ ही दिन में धराशायी होते रहे हैं। ऐसे में नया ट्रैफिक प्लान कितने दिन तक चलता, यह भी आने वाला समय बताएगा। बहरहाल पुलिस ने नये प्लान के तहत बाजार में सामान से भरे बड़े ट्रकों की दिन में आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले वाहन भी टोकन सिस्टम से ही बाजार में प्रवेश करेंगे। हाईवे किनारे स्थित नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग पर भी रोक लगा दी है।
कोतवाली पुलिस ने विकासनगर बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे रविवार से लागू कर दिया है। नये प्लान के तहत जौनसार बावर से लेकर यमुना घाटी, हिमाचल व बिन्हार क्षेत्र से आने वाले यूटिलिटी वाहनों को डाकपत्थर तिराहे पर रोक कर टोकन सिस्टम से कैनाल रोड होते हुए गीताभवन रोड से प्रवेश करने व निश्चित समय सीमा के भीतर बाजार में सामान की लोडिंग व अनलोडिंग करने के बाद तत्काल बाजार से बाहर निकलने की व्यवस्था लागू की है। इसके अलावा नो पार्किंग जोने में टोकन वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। छोटे-बड़े व्यापारियों की दुकान पर भारी ट्रकों से आने और जाने वाले ट्रकों पर दिन में बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ये बड़े वाहन रात के समय लोडिंग-अनलोडिंग करेंगे। ठेली, फड़ वाले चलते फिरते रहेंगे। एक जगह पर दुकान नहीं सजा सकेंगे। ई-रिक्शों पर भी हाईवे स्थित बाजार में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ये वाहन अब बाजार से बाहर चिन्हित स्थानों पर रुकेंगे और वहीं से आवाजाही करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में आबादी में दिख रहे गुलदार
Next: बच्चे ने ठेके से शराब लाने से किया मना तो बच्चे की कर दी पिटाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.