Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • महिला हिंसा को रोकने को चलेगा विशेष अभियान
  • चमोली

महिला हिंसा को रोकने को चलेगा विशेष अभियान

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
rns featured image new

चमोली। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक लिंग आधारित हिंसा के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने और पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूता फैलाने के उद्देश्य से 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक जिले में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में इसका निर्णय लिया गया। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को महिला हिंसा उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस पर नगर पालिका गोपेश्वर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान का शुभारंभ किय। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा है कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मिशन मूड में काम किया जायेगा। महिला हिंसा की रोकथाम के लिए कानून बने हैं, लेकिन इसकी जानकारी सभी को होनी आवश्यक है। लिंग भेदभाव वाली मानसिकता को मिटाया जाना आवश्यक है उन्होंने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए महीने भर चलने वाले इस लिंग आधारित हिंसा के विरूद्व अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में परिकल्पित कर सफल बनाने की बात कही। अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, डीपीओ संदीप कुमार, कानूनी अधिवक्तागण, आशा व आगंनबाड़ी कार्यकत्री, समाजसेवी मौजूद थे।

महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं
सिविल जज(सी0डि.)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने विधिक कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न व हिंसा को दबाएं नहीं बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न समाजासेवी महिलाओं ने भी अपने विचार रखें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेंडिंग जोन चिह्नित करने को हुई बैठक रही बेनतीजा
Next: राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा चिंतन शिविर: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.