Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सवा लाख की स्मैक के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार
  • टिहरी

सवा लाख की स्मैक के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
smack

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने लगभग सवा लाख की स्मैक के साथ चंबा थाने के तहत बादशाही थौल में स्थानीय ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि टिहरी पुलिस सीएम धामी के 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त करने के अभियान को लेकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ तेजी से कार्यवाही कर रही है। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय ढाबा संचालक के खिलाफ लंबे समय से स्मैक बेचने व इस्तेमाल करने की शिकायत आ रही थी, लेकिन बरामदगी नहीं हो पा रही थी। पुलिस लगातार आरोपी पर नजर बनाये हुए थी। पकड़े गये स्मैक यूजर्स ने भी ढाबा संचालक से स्मैक लेने की बात कही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शुक्रवार को स्मैक सप्लाई करने वाला है। जिसके के लिए पुलिस ने टीमों गठन किया। टीमों ने आरोपी गणेश चमोली पुत्र लाखीराम निवासी सेमलता रानीचौरी थाना चंबा को सवा लाख रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लाकडाउन के दौरान उसे स्मैक लेने की आदत पड़ी और उसके बाद स्मैक बेचने भी लगा। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के स्मैक सप्लायरों से कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है, जल्दी ही उनकी भी धरपकड़ की जायेगी। आरोपी को पकड़ने में एसआई लखपत बुटोला, एसआई योगेश पांडे, महेश, आशीष व विकास की भूमिका अहम रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दो अन्य घायल
Next: बजरंग इलेवन ने जीता शिव शक्ति वॉलीबाल टूर्नामेंट

Related Post

default featured image
  • टिहरी

चमियाला-घनसाली के बीच मार्च से शुरू होगी पहली सिटी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.