Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीएचईएल की हीप इकाई ने जीता गोल्ड अवार्ड
  • हरिद्वार

बीएचईएल की हीप इकाई ने जीता गोल्ड अवार्ड

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में ‘गोल्ड अवार्ड हासिल किया है। सम्मेलन में 20 से अधिक देशों की टीमों ने भाग लिया। हीप इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1 के गुणता चक्र 628 (विनायक) ने सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे समर्पित कर्मचारियों ने हमेशा ही अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में नई सोच, काम को सरल बनाने, गुणवत्ता बढ़ाने व नए टूल्स एवं तकनीकों का विकास करने के लिए दिया जाता है। इस सम्मेलन में टीम ने जनरेटर के एक महत्वपूर्ण घटक, बैफल रिंग की मशीनिंग से संबंधित सुधार परियोजना प्रस्तुत की। इस परियोजना से न केवल वित्तीय बचत होती है बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित होती है। इकाई समन्वयक पंकज कुमार एवं फैसिलिटेटर हेमंत कुमार के नेतृत्व में टीम लीडर ओम शरण गुप्ता तथा सदस्य नवीन कुमार व चेतन चौहान ने अपनी लगन व मेहनत से अंतरराष्ट्रीय मंच पर न केवल बीएचईएल बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। इस सफलता में महाप्रबंधक (विद्युत मशीन्स) सिद्धेश्वर बाजपेयी, प्रमुख (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) नरेश मनवानी, अपर महाप्रबंधक पूनम सिंह एवं सिद्धार्थ घोष का भी योगदान रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयकर विभाग ने की विवादित 56 बीघा जमीन कुर्क
Next: मिनी बैंक में चोरी के मामले में चार को हिरासत में लिया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.