Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एलन मस्क का बड़ा फैसला, 8 डॉलर वाले ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन के रिलॉन्च पर लगी रहेगी रोक
  • अंतरराष्ट्रीय

एलन मस्क का बड़ा फैसला, 8 डॉलर वाले ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन के रिलॉन्च पर लगी रहेगी रोक

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
twitter

न्यूयॉर्क।  ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने आज घोषणा की कि वो ब्लू वेरिफाइड के रिलॉन्च को रोक रहे हैं, जब तक कि प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित नहीं कर लेता कि फर्जी खातों को पूरी तरह से खत्म नहीं कर दिया जाता। एलन ने ये घोषणा ट्वीट के जरिए की है।
बता दें कि पहले बताया जा रहा था कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान को 29 नवंबर से फिर से शुरू किया जाएगा, लेकिन इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
एलन मस्क ने बताया है, ‘ब्लू वेरिफाइड के रीलॉन्च प्रोग्राम को रोक रहे हैं जब तक कि प्रतिरूपण (फर्जी अकाउंट) को लेकर पूर्ण विश्वास ना हो। संभवत: व्यक्तिगत अकाउंट्स की तुलना में संगठनों के लिए अलग रंग के वेरिफिकेशन इस्तेमाल किए जाएंगे।’
इसके साथ ही कंपनी किसी भी संगठन या कंपनी को अलग-अलग रंग के टिक देने पर भी काम कर रही है, जिसके बाद हर कैटेगरी के आधार पर टिक दिए जाएंगे, जैसे अभी सभी को ब्लू टिक दिए जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था के बाद अलग अलग रंग के वेरिफिकेशन टिक यूजर्स को दिए जा सकते हैं। एलन मस्क ने इसकी जानकारी भी ट्विटर के जरिए दी है।
एलन मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने के बाद कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिसमें ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन आदि भी शामिल है। बता दें कि ट्विटर ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन वाले यूजर्स के लिए एक फीस तय की थी, जिसमें यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर रुपये देने थे। हालांकि, इस फैसले पर भी अभी रोक लगा दी गई है।
एलन मस्क के हाथ में ट्विटर की कमान आने के बाद कई बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले उन्होंने कंपनी के सीईओ समेत कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद ट्विटर में छंटनी का दौर भी शुरू हुआ। इसके साथ ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन भी उनके अहम फैसलों में से एक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडोनेशिया के जावा में भूकंप से 162 लोगों की मौत
Next: डीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की एन.एच.एम टास्कफोर्स की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.