Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोवा सरकार का क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस
  • राष्ट्रीय

गोवा सरकार का क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

पणजी (आरएनएस)। गोवा सरकार ने क्रिकेटर युवराज सिंह को अपने विला का कथित रूप से पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं कराने को लेकर नोटिस दिया है। नोटिस में ट्विटर और वेबसाइट लिंक का उल्लेख किया गया है, जहां क्रिकेटर ने लोगों से विला की बुकिंग की पेशकश की है। नोटिस में कहा गया- यह पता चला है कि वरचावाड़ा, मोरजिम, पेरनेम, गोवा में स्थित आपका आवासीय परिसर कथित रूप से होमस्टे के रूप में काम कर रहा है और एयरबनब जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी मार्केटिंग की जा रही है।
पर्यटन विभाग ने नोटिस के माध्यम से कहा है कि होटल/गेस्ट हाउस संचालित करने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति को इसके संचालन से पूर्व विहित प्राधिकारी को निर्धारित तरीके से पंजीयन के लिए आवेदन करना होता है। विभाग के अधिकारियों द्वारा 11 नवंबर को बंगले का औचक निरीक्षण किया गया था।
नोटिस में कहा, आपको नोटिस दिया जाता है कि क्यों न गोवा पर्यटन व्यापार पंजीकरण अधिनियम, 1982 के तहत पंजीकरण में चूक के लिए आपके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। पर्यटन विभाग ने क्रिकेटर को अपना पक्ष रखने के लिए आठ दिसंबर को सुबह 11 बजे उपनिदेशक के समक्ष पेश होने को कहा है।
नोटिस में आगे कहा गया, यदि इस नोटिस में उल्लिखित उक्त तिथि के भीतर कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि इस नोटिस में उल्लिखित आधार सही हैं और ऐसी धारणा पर धारा 22 के तहत या इस अधिनियम के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन करने पर आप दंडनीय होंगे जुर्माना जो 1 लाख रुपये तक हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पुलिस की तत्परता से टल गयी एक बहुत बड़ी घटना, लापता 04 गुमशुदा नाबालिग बच्चों को जंगल से किया सकुशल बरामद
Next: सऊदी अरब ने 10 दिनों में 12 लोगों को सुना दी सजा-ए-मौत, सिर्फ इस जुर्म के लिए धड़ से अलग कर दिया गया गला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.