Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अशासकीय विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए
  • देहरादून

अशासकीय विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग सरकार से की है। इसके साथ ही बैठक में अशासकीय विद्यालयों को पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने और शासकीय विद्यालयों की तर्ज पर अनुदान दिए जाने की मांग रखी गई। मंगलवार को आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज में संपन्न हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने कहा कि सरकार अशासकीय विद्यालयों में तैनात तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण नहीं कर रही है। जबकि शासकीय विद्यालयों में दस वर्ष की सेवा पर तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जा रहा है। सरकार अपने ही अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दोहरा बर्ताव कर रही है। अशासकीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता है। कई सरकारी योजनाओं से भी उन्हें वंचित रखा गया है। जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने कहा सरकार अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ भी भेदभाव कर रही है। विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं, लंबे समय से कई विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है, जिसका खामियाजा हजारों छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए अशासकीय विद्यालयों को समाज से सहायता लेनी पड़ती है। कई विद्यालयों में साल दर साल शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, नए शिक्षकों की तैनाती नहीं होने विद्यालय बंद होने के कगार पर पहुंच रहे हैं। बैठक में सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विजयपाल जगवाण, एसके त्रिपाठी, अनिल नेगी, नीरज वर्मा, हिमांशु वर्मा, सुभाष चंद्र मिश्रा, संजीव कालूरा, ईसम सिंह, अनिता नेगी, विभा, प्रीति, नरेंद्र सिंह, कुलदीप जोशी, फकीर चंद जोशी, अजीत तोमर, तनुप्रिया, रमा, मीनाक्षी सैनी, देवेश्वरी रावत, प्रकाश कौर, सीमा मौर्य, रीनू धीमान, मनीष राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली का किया स्वागत
Next: धूमधाम से मनाया गया मधुरिमा संगीत समिति का 30वां वार्षिकोत्सव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.