Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नये छात्र-छत्राओं हेतु किया प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन
  • टिहरी

नये छात्र-छत्राओं हेतु किया प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय बादशाहीथौल परिसर टिहरी के जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एनके अग्रवाल ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर विज्ञान वर्ग के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले चुके छात्र-छत्राओं के लिए प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विभागाध्यक्ष एनके अग्रवाल ने अवगत कराया कि वर्तमान में भारत वर्ष के 9 राज्यों के छात्र-छात्राओं ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लिया है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर में भी भारत के विभिन्न प्रांतों के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। उनके लिए विभाग के पाठ्यक्रम ,परीक्षा पद्धति, अनुशासन, छात्रावास व पुस्तकालय के नियम तथा परिसर की सुख-सुविधाओं से परिचय करवाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें पुस्तकालय संबंधी विस्तृत विवरण पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज विष्ट तथा परीक्षा संबंधित संपूर्ण विवरण प्रो. एमएमएस नेगी तथा विषय के पाठ्यक्रम प्रश्नपत्रों असाइनमेंट समय सारणी की जानकारी विभाग के प्रोफेसर एनके अग्रवाल, प्रोफेसर डीके शर्मा ने दी। अनुशासन व परिसर की सुविधाओं की जानकारी मुख्य नियंता प्रो. जीपीएस नेगी तथा छात्रावास से संबंधित विस्तृत विवरण छात्रावास अधीक्षक डॉ शंकर लाल ने बताई। इस अवसर पर परिषद के निदेशक प्रोफेसर एए बौड़ाई ने कार्यक्रम के लिए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एनके अग्रवाल और उनके साथी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम छात्रों के लिए निश्चित ही प्रेरणा का कार्य करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को बताई बायोडाटा की उपयोगिता
Next: शादीशुदा महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा घर, प्रेमी ने साथ में जान देने का वादा कर पिला दिया जहर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.