Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र के फ्लैट से जून में 37 बक्सों में आफताब ने दिल्ली भेजा था सामान
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के फ्लैट से जून में 37 बक्सों में आफताब ने दिल्ली भेजा था सामान

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

श्रद्धा वालकर हत्याकांड

मुंबई (आरएनएस)। इस साल मई में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में आरोपी आफताब पूनावाला ने महाराष्ट्र के पालघर जिले स्थित अपने घर से जून में 37 बक्सों में सामान दिल्ली भेजा था और इसके लिये 20 हजार रुपये का भुगतान किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूनावाला ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी जाने से पहले उसके और वालकर के बीच लड़ाई हुई थी कि पालघर के वसई इलाके में उनके घर से सामान भेजने का खर्च कौन उठाएगा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे ‘गुडलक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के माध्यम से पता लगाएंगे कि जून में फर्नीचर और अन्य घरेलू सामानों को भेजने के लिए किसके खाते का उपयोग कर 20,000 रुपये का भुगतान किया गया था। अधिकारी ने कहा कि रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम द्वारा महाराष्ट्र के पालघर जिले में पैकेजिंग कंपनी के एक कर्मचारी का बयान दर्ज करने के बाद, यह पता चला कि पूनावाला ने वसई के एवरशाइन सिटी में व्हाइट हिल्स सोसाइटी के अपने फ्लैट से 37 बक्सों में सामान जून में दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र स्थित अपने आवास पर भिजवाया था। दिल्ली पुलिस की टीम पीडि़ता के पैतृक स्थान वसई के मानिकपुर में है, जहां राष्ट्रीय राजधानी में जाने से पहले आफताब और श्रद्धा रुके थे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने रविवार को उस घर के मालिक का भी बयान दर्ज किया, जहां वालकर और पूनावाला 2021 में रुके थे। उन्होंने मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में उस फ्लैट के मालिक का भी बयान दर्ज किया था, जहां आरोपी के परिवार के सदस्य एक पखवाड़े पहले रह रहे थे। पूनावाला ने इस साल मई में वालकर (27) की दिल्ली में कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का संभाला पदभार
Next: किसानों को मशरूम उत्पादन की दी जानकारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.