Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: छात्राएं सीख रही ऐपण की बारीकियां, मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: छात्राएं सीख रही ऐपण की बारीकियां, मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 20/11/2022
WhatsApp Image 2022-11-20 at 7.02.47 PM

अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के तत्वावधान में रचना दिवस महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत एडम्स इण्टर कॉलेज के हॉल मे कुमाऊँनी लोक चित्र कला ऐपण की कार्यशाला से हुई।
चार दिवसीय ऐपण कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी और ऐपण कलाकार मीरा जोशी, काष्ठ कला के कलाकार धीरेंद्र पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने ऐपण कला को कुमाऊँनी संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इसकी बारीकियों को सीख कर आने वाली पीढ़ियों को इन जानकारियों व ऐपण कला को हस्तांतरित कर सकती हैं।
संस्था के अध्यक्ष हेमन्त कुमार जोशी ने कहा कि इस कला को जीवंतता महिलाओं ने दी है उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा की मधुबनी की तर्ज पर ऐपण को भी रोजगार का साधन बनाया जा सकता है।
कार्यशाला के प्रथम दिवस पर वरिष्ठ ऐपण कलाकार मीरा जोशी ने परंपरागत ऐपण के विषय में जानकारी दी और ऐपण के धार्मिक और अनुष्ठानिक महत्व के विषय में विस्तार से बताया। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला 23 नवम्बर तक जारी रहेगी और 21 नवंबर से ऐपण प्रदर्शनी का आयोजन एडम्स इंटर कॉलेज मे होगा। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त जोशी ने किया। यहाँ कार्यक्रम मे नगरपालिका सदस्य राजेंद्र तिवारी, कमल पांडे, नमिता टम्टा, ममता सहित छात्राएं मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैरामिलिट्री कल्याण निदेशालय बनाने की मांग
Next: भोजनमाताओं ने की 15 हजार मानदेय की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.