Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

RNS INDIA NEWS 20/11/2022
railway train track man dead

हल्द्वानी। हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर एक युवक की कटी लाश मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी युवक के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला मान रही है। रविवार सुबह वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर के पास हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीच में एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली। जिसे देखकर लोगों ने इसकी सूचना वनभूलपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश के पास एक मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला। मोबाइल की छानबीन में मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई भीम सिंह से संपर्क साधा। भीम सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त 27 वर्षीय दीपक बिष्ट पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बचकांडे अल्मोड़ा के रूप में की। पुलिस ने बताया कि दीपक हल्द्वानी के एक होटल में सेफ था। दीपक का पिछले चार साल से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह बीते ‌काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार शाम को भी वह आईटीआई धा‌नमिल में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। सुसाइड नोट में किसी का नाम और पता नहीं लिखा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक के नीचे लेटी वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत
Next: 22 महीने बाद ट्रम्प की ट्विटर पर वापसी, हर सेकेंड बढ़ रहे हजारों फॉलोअर्स

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.