Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयानों से नाराज भाजपा आलाकमान ने दोनों को किया दिल्ली तलब
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयानों से नाराज भाजपा आलाकमान ने दोनों को किया दिल्ली तलब

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तराखंड में हर पांच साल बाद सरकार बदलने को लेकर बने राजनीतिक रिवाज को तोड़ कर भाजपा ने दोबारा सरकार बनाने में तो कामयाबी हासिल कर ली, लेकिन ऐसा लग रहा है कि विधान सभा चुनाव में हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाने के फैसले को प्रदेश भाजपा के ही कई दिग्गज नेता अभी तक हजम नहीं कर पा रहे हैं। खासतौर से भाजपा अपने ही दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयान से असहज नजर आ रही है। पिछली सरकार में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिसे धामी सरकार और भाजपा के सामने कई बार असहज स्थिति पैदा होती रही है। हाल ही में पार्टी के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में जारी कमीशन की दर को लेकर ऐसा बयान दे डाला, जिससे विपक्षी कांग्रेस को धामी सरकार पर एक और हमला बोलने का मौका मिल गया।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सभी तथ्यों को सामने रखा, जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने इस तरह का बयान देने वाले अपने दोनों मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब कर लिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा, वहीं तीरथ सिंह रावत भी जल्द ही नड्डा से मुलाकात कर अपनी सफाई दी सकते हैं।
हालांकि पार्टी आलाकमान की इन तमाम कोशिशों और नाराजगी जताने का कितना असर इन नेताओं पर पड़ेगा, यह कहना मुश्किल है, क्योंकि त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले भी कई बार नड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उत्तराखंड में बयानबाजी का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी आलाकमान के सख्त फैसले का इंतजार है, ताकि उनकी सरकार अपनों के ही राजनीतिक हमलों से बच सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने लिखा नया इतिहास, निजी रॉकेट विक्रम-एस, ने भरी सफल उड़ान
Next: उत्‍तराखण्‍ड से जुड़े हो सकते हैं श्रद्धा हत्‍याकांड के तार, जल्‍द आएगी दिल्‍ली पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.