
रुड़की। कई माह से फरार दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस व एसटीएफ ने सोमवार रात सिकरौढ़ा गांव के समीप गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है। काफी समय से मामले के फरार आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसे सोमवार रात भगवानपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सिकरोढ़ा भगवानपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तेल चोरी व अन्य मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी शुभम निवासी फ़करेडा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां उसे जेल भेज दिया गया।

