Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • स्कूटी एक्टिवा चुराने वाले स्पेशलिस्ट बदमाश को धर दबोचा
  • राजस्थान

स्कूटी एक्टिवा चुराने वाले स्पेशलिस्ट बदमाश को धर दबोचा

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने स्कूटी खरीदकर ठिकाने लगाने वाले शातिर आरोपी को पकड़ने के बाद स्कूटी एक्टिवा चुराने वाले स्पेशलिस्ट बदमाश को धर दबोचा। पुलिस अब तक सात स्कूटियों को बरामद कर चुकी हैं।
डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवम सिंह राठौड़ उर्फ अंशुमान सिंह मित्र नगर रामनगर सोडाला का रहने वाला हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मौज शौक और लग्जरी लाईफ स्टाईल के चलते वाहन चुराने में शामिल हो गया। इसके लिए उसने अपने दोस्त कुणाल सिंह उर्फ नोनी को इसमें शामिल कर लिया। पहले जाकर अपनी स्कूटी होण्डा एक्टिवा की एक मास्टर चाबी तैयार करवाई और उसके बाद अलग अलग दोस्तों को घूमने फिरने के बहाने कभी कहीं तो कभी कहीं ले जाकर अपने दोस्तों को बिना बताए दूर खड़ा करके मौका देखकर स्कूटी के बहाने बनाई गई चाबी से स्कूटी एक्टिवा चुराकर ले जाता था। दोस्तों के पूछने पर स्वयं द्वारा रिकवरी का काम करने और वाहन रिकवरी का होना बताते हुए अपना वाहन दोस्तों को देकरक भेजने के बाद चोरी किए गए वाहन को सुनसान गलियों को खड़ा कर देता और बाद में अपने दोस्त कुणाल सिंह उर्फ नोनी को जरूरत के हिसाब से मांगने पर चोरी गया वाहन उपलब्ध करवा देता था जिसको वह खरीदकर ठिकाने लगा देता था। आरोपी ने अब तक सोडाला, अशोक नगर, विधायपुरी, चित्रकूट और कोतवाली थाना क्षेत्र से वाहन स्कूटी एक्टिवा चोरी करना बताया हैं। जिसकी निशानदेही से अब तक सात स्कूटी बरामद की जा चुकी हैं।

स्थान बदल कर रह रहा था आरोपी
थानाप्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पूर्व में चोरी के वाहन खरीदने के अपराध में आरोपी कुणाल सिंह उर्फ नोनी से मिली जानकारी और तकनीकी ज्ञान और मुखबिर के माध्यम से अपना हुलिया बदलकर वाहन स्कूटी एक्टिवा चोरी के स्पेशलिस्ट शातिर वाहन चोर को डिटेन कर लिया। कुणाल के पकड़े जाने के बाद आरोपी स्थान बदल बदलकर रह रहा था। पुलिस का मानना है कि आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी मिल सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिर हुए रिश्ते शर्मसार: चाचा ने भतीजी के साथ किया बलात्कार
Next: सीएम धामी ने ली परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.