
पाली/सुमेरपुर। पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित बापू नगर के समीप शुक्रवार शाम एक कार का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर गलत दिशा जाकर ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड से गुजरात की तरफ जा रही एक कार का टायर फट गया। जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर गलत दिशा में एक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे कार में सवार पति-पत्नी व दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद सुमेरपुर सीओ रजत विश्नोई, थानाधिकारी रामेश्वर भाटी मय दल व शिवगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से चारों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में वाहन चालकों के साथ लोगों की भीड़ जमा हो गई।

