Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में खुला सक्षम का दिव्यांग सेवा केंद्र
  • पौड़ी

श्रीनगर में खुला सक्षम का दिव्यांग सेवा केंद्र

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढवाल। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला पौड़ी गढ़वाल की नगर इकाई श्रीनगर ने शुक्रवार को नगर में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्दघाटन उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह एवं सक्षम के प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त ने संयुक्त रूप से किया। श्रीनगर रामलीला मैदान के निकट खुले सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र के उदघाटन के दौरान एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि सक्षम के माध्यम से श्रीनगर क्षेत्र के दिव्यांगजनो को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को दिव्यांगजनो तक पहुंचा कर लाभन्वित कराया जायेगा। प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त ने कहा कि सक्षम की प्रान्त सह महिला प्रमुख पिंकी बिष्ट ने श्रीनगर में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र खोलकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के मन में सेवा का भाव हो तो समाज का सहयोग भी प्राप्त होता है। इस मौके पर प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी, युवा प्रमुख प्रदीप सैनी, प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ. प्रमोद उनियाल, जिला एडवोकेसी प्रमुख सुधीर उनियाल, लखपत सिंह भंडारी, रघुनाथ रमोला, गिरीश पैन्यूली, राधा देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव को 16 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Next: द डम्ब वेटर नाटक का किया मंचन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.