Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इमरान की धमकी : हत्या की साजिश में शामिल एक और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का नाम लूंगा
  • अंतरराष्ट्रीय

इमरान की धमकी : हत्या की साजिश में शामिल एक और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का नाम लूंगा

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने दावा किया कि उन्होंने वजीराबाद हमले से करीब छह हफ्ते पहले अपनी हत्या की साजिश का पदार्फाश किया था और इसमें शामिल एक दूसरे सैन्य अधिकारी के नाम का पदार्फाश भी करेंगे। ट्विटर पर अपने सत्यापित खाते से पोस्ट किए गए संदेशों की एक श्रृंखला में खान ने कहा कि उन्होंने लगभग दो महीने पहले उनके खिलाफ रची गई हत्या की साजिश का पता लगाया था।
इमरान ने ट्वीट किया, मैंने लगभग दो महीने पहले मेरे खिलाफ रची गई हत्या की साजिश का पता लगाया था और आरवाईके 24 सितंबर और मियांवाली 7 अक्टूबर की सार्वजनिक रैलियों में इसका पदार्फाश किया था। वजीराबाद में मेरी हत्या की कोशिश स्क्रिप्ट के मुताबिक की गई। उनके ट्वीट में संबंधित सार्वजनिक रैलियों के दो वीडियो शामिल थे, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सरकार ने उन पर कथित तौर पर ईशनिंदा का आरोप लगाया और यहां तक कि यह साबित करने के लिए कि उन्होंने ईशनिंदा की, एक टेलीविजन कार्यक्रम भी चलाया।
उन्होंने वीडियो में कहा कि बंद दरवाजों के पीछे बैठे चार लोगों ने मेरी हत्या करने का प्लान बनाया था। समा टीवी के मुताबिक, इमरान ने कहा, अब अगर कोई मेरी हत्या करता है, तो वे कहेंगे कि एक धार्मिक कट्टरपंथी ने ऐसा किया। उन्होंने कहा, एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे विदेश में रखा गया था और इसमें मैंने उन चार लोगों का नाम लिया था, जिन्होंने मुझे मारने की साजिश रची थी।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृहमंत्री राना सनाउल्लाह और एक वरिष्ठ सैन्य खुफिया अधिकारी सहित उनकी हत्या की साजिश रचने के लिए पहले से ही जिम्मेदार तीन लोगों को नामित करने के बाद इमरान ने शामिल एक अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का नाम लेने की धमकी दी। उन्होंने कहा, मैं दूसरे अधिकारी के नाम का भी खुलासा करूंगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मदद करने वाला ही कार से चुरा ले गया लाइसेंसी पिस्टल
Next: और पार्षद निगम मुख्यालय में भैंस लेकर पहुंच गए………..

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.