Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • झूठी आन के लिए शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शवों को फेंका
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

झूठी आन के लिए शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शवों को फेंका

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

बागपत (आरएनएस)।  उत्तर प्रदेश के बागपत में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां रमाला के असारा गांव में झूठी आन के लिए एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन और उसके शादीशुदा प्रेमी की हत्या कर दोनों शवों को असारा और लूंब गांव के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के भाई को साथ लेकर दोनों शवों को बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनर किलिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग
असारा गांव की मेहजबी का निकाह सात साल पहले शामली जनपद के गंगेरू गांव में शाजिद के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। निकाह से पहले ही महजबी का प्रेम प्रसंग असारा गांव के ही आरिफ से चल रहा था। आरिफ का भी निकाह हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। तीन माह पहले महजबी कांधला कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी। 22 अक्टूबर को महजबी अचानक गायब हो गई, जिसकी गुमशुदगी महजबी के भाई ने रमाला थाने पर आरिफ और उसके बहनोई के खिलाफ दर्ज कराई थी। उधर, आरिफ भी उसी समय से गायब चल रहा था।

भाई को हिरासत में लिया तो पता चला
पुलिस ने शक होने पर महजबी के भाई मुसरलीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महजबी के भाई ने पुलिस को अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव फेंकने की पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने रात लगभग दो बजे महजबी के शव को असारा गांव के जंगल से बरामद कर लिया। महजबी के भाई की सूचना पर पुलिस आरिफ के शव की तलाश में शामली के नाला गांव के जंगल मे पहुंची, लेकिन कई घंटे बाद भी आरिफ का शव बरामद नहीं हुआ।

पीट-पीटकर की गई हत्या
उधर, बुधवार की सुबह बागपत शामली जनपद के बार्डर पर लूंब गांव के जंगल में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मरने वाले युवक की पहचान असारा गांव के आरिफ के रूप में हुई है। वहीं छपरौली थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि आरिफ की पीट-पीटकर कर हत्या की गई है।

पुलिस कर रही है पूछताछ
शव मिलने की जानकारी रमाला पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रमाला थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि मुरसलीन ने अपनी बहन महजबी को बहला फुसलाकर कर और धमकी देने का मुकदमा आरिफ और उसके बहनोई के खिलाफ थाने में दर्ज कराया था। महजबी के भाई मुसरलीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही युवती का वीडियो वायरल, गाड़ी सीज
Next: दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.