Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समान नागरिक संहिता कानून की जानकारी दी
  • देहरादून

समान नागरिक संहिता कानून की जानकारी दी

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। समान नागरिक संहिता पर गठित विशेषज्ञ समिति ने ब्लॉक सभागार में जनता से सीधा संवाद किया। समिति के सदस्यों ने जनता से सुझाव मांगने के साथ ही समान नागरिक संहिता कानून की जानकारी दी। समिति के सदस्य पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिये एक समान कानून के साथ ही सभी धार्मिक समुदायों के लिये विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने आदि कानूनों में भी एकरूपता प्रदान करने का प्रावधान करती है। संविधान के अनुच्छेद 44 में वर्णित है कि राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिये एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित डा. आंबेडकर द्वारा परिकल्पित कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना है। साथ ही एकता के माध्यम से राष्ट्रवादी उत्साह को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय के व्यक्ति को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। यह कानून सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के साथ ही एक राष्ट्र एक कानून की व्यवस्था लागू करेगा। प्रत्येक नागरिक के लिए समान कानून तय होगा। कहा कि इससे महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रहने के साथ ही जनसंख्या नियंत्रण में भी सहयोग मिलेगा। जनता ने भी कानून को लेकर अपने सुझाव दिए। इस दौरान समिति के सदस्य मन्नू गौर, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, बीडीओ आतिया परवेज, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

चकराता में जनता दिए सुझाव
कैंट इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में जनता ने समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर अपने सुझाव दिए। जनता की ओर से बताया गया कि पुत्रियों को संपत्ति में समान अधिकार दिया जाना चाहिए। समान नागरिक संहिता के साथ समान शिक्षा एवं स्वास्थ्य संहिता भी बनाई जानी चाहिए। लड़कियों के लिए विवाह की उम्र 21 वर्ष की जानी चाहिए। इसके साथ ही चुनाव संबंधी दो बच्चों का कानून विधायक और सांसद पर भी लागू होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार केडी जोशी, नायब तहसीलदार शक्ति सिंह, बीडीओ प्रताप सिंह, जवाहर सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामनगर में राज्य आंदोलन के शहीदों को किया याद
Next: शौच को गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.