Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार में छुपाकर लाई जा रही अवैध शराब की तस्करी कर रहे 02 तस्कर गिरफ्तार, 1.42 लाख की शराब बरामद
  • अल्मोड़ा

कार में छुपाकर लाई जा रही अवैध शराब की तस्करी कर रहे 02 तस्कर गिरफ्तार, 1.42 लाख की शराब बरामद

RNS INDIA NEWS 09/11/2022
WhatsApp Image 2022-11-09 at 3.04.59 PM

अल्मोड़ा। खबर अल्मोड़ा से है जहाँ पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा व ओशिन जोशी सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में बीती 08 नवंबर की रात्रि एसओजी प्रभारी सुनील सिंह धानिक व एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती द्वारा एसओजी टीम के साथ चैकिंग के दौरान चिड़ियाघर के सामने बल्ढौटी बैण्ड पर वाहन संख्या DL-10CB-4797 कार को रोककर चैक करने पर वाहन में बैठे 02 युवकों के कब्जे से कुल 258 बोतल दिल्ली/ चण्डीगढ़ मार्का अग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत- 1,42,000 रु0) बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन चैक किये जाने पर कार के डिग्गी व अन्य जगह गुप्त रुप से केबिन बनाया गया था, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई, 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर बताया कि अवैध शराब दोनों दिल्ली/हरियाणा से जनपद अल्मोड़ा/पिथौरागढ़ के क्षेत्रों में बेचने हेतु ले जा रहे थे, जिसमें सतेन्द्र दिल्ली में ओला चालक है व दीपांशु वत्स मुंशी का काम करता है।
एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपये ईनाम से पुरस्कृत किया है।

गिरफ्तार युवकों का नाम, पता –
दीपांशु वत्स, उम्र- 20 वर्ष पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी नफजगढ़ गोपालनगर,
थाना बाबा हरिदासनगर, नई दिल्ली।
सत्येन्द्र उम्र- 32 वर्ष पुत्र कृष्ण, निवासी गाँव ज्यूली, तहसील गोहना,
जिला सोनीपत, हरियाणा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक
प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती
एचसीपी गोकुल प्रसाद, कोतवाली अल्मोड़ा
आरक्षी राकेश भट्ट, एसओजी
आरक्षी पवन थ्वाल एसओजी
आरक्षी मो0 यामीन एसओजी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 नवम्बर
Next: सर्दियों में भूलकर भी गरम पानी से नहीं धोएं चेहरा, हो सकते हैं ये पांच नुकसान

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.