Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तहसील में अधिकारियों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
  • देहरादून

तहसील में अधिकारियों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 07/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता तहसील में अधिकारियों के न मिलने से जनकल्याण समिति की अध्यक्ष और ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। सोमवार सुबह से ही रजिस्ट्री, विवाह पंजीकरण, प्रमाण पत्रों आदि कार्यों के सम्बंध में लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचना शुरू कर दिया था। लेकिन तहसील में किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद न होने से ग्रामीणों का कोई कार्य नहीं हो पाया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जनकल्याण समिति लाखामंडल की अध्यक्ष बचना शर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि तहसील मुख्यालय से अक्सर अधिकारी गायब रहते हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। कहा कि तहसील में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रजिस्ट्रार संबंधी कार्य करने का दिन तय किया गया है, जिसकी सूचना भी तहसीलदार कार्यालय के बाहर चस्पा की गई है। लेकिन उसके बाद भी अधिकारी यहां नही मिलते हैं। कहा कि सोमवार को चकराता तहसील में एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही अन्य अधिकारी और बाबू भी मौजूद नहीं हैं। जबकि जनता दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में अपने काम के सिलसिले में तहसील मुख्यालय पहुंची थी। मुख्यलाय में सिर्फ कुछ ही कर्मचारी मौजूद मिले। कहा कि जौनसार बावर में सरकार द्वारा तीन तहसीलें तो खोल दी गई लेकिन उनमें अधिकारियों की तैनाती करना भूल गई। तीन तहसीलों की जिम्मेदारी एक एसडीएम और एक तहसीलदार के पास है। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश काला, नारायण दत्त जोशी, भगतराम भट्ट, अमर सिंह, शीला, जितेंद्र, अनिल कैंतुरा, अभिषेक आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनप्रतिनिधियों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण का किया विरोध
Next: गैरसैंण में शीतकालीन विस सत्र को टालने के प्रयास में लगी है भाजपा सरकार : प्रदीप टम्टा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.