Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हिमाचल और उत्तराखंड की प्रदेश सरकारों पर जमकर किया हमला
  • देहरादून

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हिमाचल और उत्तराखंड की प्रदेश सरकारों पर जमकर किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हिमाचल और उत्तराखंड की प्रदेश सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रदेशों में सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता त्रस्त है। सोमवार को त्यूणी में मीडिया से वार्ता करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक ने कहा कि पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में महंगाई चरम पर है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। दोनों ही प्रदेशों में युवाओं के साथ धोखा हुआ है। उत्तराखंड में भर्ती घोटाला हुआ तो हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग समेत कई अन्य विभागों में भर्ती घोटाले हुए हैं। कहा कि युवाओं के सपनों का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेशों के विकास के लिए भाजपा के पास कोई ठोस नीति नहीं है। भाजपा सिर्फ शहरी जनता की नुमाइंदगी करती है, जिससे विकास भी सिर्फ विकास शहरों तक ही सिमट कर रह गया है। भाजपा शासनकाल में दोनों की प्रदेशों के ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी, जिसके बाद लोक सभा चुनाव में दोनों ही प्रदेशों से भाजपा का सफाया हो जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री बलवीर चौहान, संतराम चौहान, राजवीर राणा, चतर चौहान, बालकराम, बलवीर राणा, मेहर सिंह, लायक राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोसी नदी में चलाया वृहद स्वच्छता महाअभियान, 4500 स्वयंसेवियों ने किया प्रतिभाग
Next: रमेश बहुगुणा के जिलाध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.