Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वन विभाग के मुखिया पद हेतु 4 वरिष्ठ आइएफएस के नामों पर चर्चा
  • उत्तराखंड

वन विभाग के मुखिया पद हेतु 4 वरिष्ठ आइएफएस के नामों पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 06/10/2020
rns featured image new

31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं मौजूदा मुखिया जयराज

देहरादून ,06 अक्टूबर (आरएनएस)। वन विभाग के नए मुखिया के लिए कसरत शुरू हो गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया यानी पीसीसीएफ के एक पद के लिए चार वरिष्ठ आइएफएस के नामों पर चर्चा हुई। जिन आइएफएस के नामों पर चर्चा हुई उनमे रंजना काला, विनोद सिंघल, राजीव भरतरी, अनूप मलिक शामिल हैं। कमेटी नाम तय कर अनुमोदन के लिए सरकार को भेजेगी। बता दें विभाग के मौजूदा मुखिया जयराज 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। दरअसल, वन विभाग के मौजूदा मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) जय राज की सेवानिवृत्ति का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में नए मुखिया की तलाश भी शुरू हो गई है। विभाग प्रमुख की दौड़ में प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला, राजीव भरतरी, विनोद कुमार सिंघल, अनूप मलिक के नाम शामिल हैं। इनकी सेवानिवृत्ति में दो साल से अधिक का समय है।
जयराज को डीएफओ टिहरी के पद पर मिली थी पहली पोस्टिंग
गौरतलब है कि जयराज को पहली पोस्टिंग डीएफओ टिहरी के पद पर मिली थी। इसके बाद उन्होंने विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह वन चिकित्सालय ट्रस्ट हल्द्वानी के सदस्य सचिव भी रहे। उनके कार्यकाल में ही 1996 में वहां सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के साथ ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव पद पर भी उन्होंने कार्य किया। इसके अलावा वे स्टेट क्लाइमेट चेंज एक्शन प्लान के नोडल अधिकारी रहे और क्लाइमेट चेंज एक्शन प्लान बनाने में अहम भूमिका निभाई। जयराज प्रमुख वन संरक्षक परियोजनाएं की जिम्मेदारी भी निभाई।
0

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए भाजपा अल्मोड़ा ने किया हर्ष व्यक्त
Next: लड़कियों को गिफ्ट में टेडी बियर ही क्यों आता हैं ज्यादा पसंद, जानिए वजह

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.