Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • कुछ ही मिनटों में बनाए जा सकते हैं ये पांच वीगन सैंडविच, जानिए इनकी रेसिपी
  • रहन-सहन

कुछ ही मिनटों में बनाए जा सकते हैं ये पांच वीगन सैंडविच, जानिए इनकी रेसिपी

RNS INDIA NEWS 17/11/2022
06phot06

वीगन डाइट में जानवर या जानवरों से उत्पादित खाद्य पदार्थ शामिल नहीं होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वीगन डाइट फॉलो करने वालों के पास खान-पान की चीजों के विकल्प कम होते हैं। वीगन स्नैक्स की बात करें तो लोग बर्गर और सैंडविच आदि का भी आनंद ले सकते हैं। आइए आज हम आपको पांच वीगन सैंडविच की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें घर पर बनाना मिनटों का काम है।

टोफू मेयोनीज सैंडविच
यह वीगन सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में वीगन मेयोनीज, हल्दी पाउडर, सरसों, नमक, काली मिर्च और खमीर डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें टोफू को क्रम्बल करके मिश्रण में मिलाएं और फिर इसमें बारीक कटा खीरा, बारीक कटा प्याज और बारीक कटा टमाटर मिलाएं। इसके बाद मेयोनीज वाले मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं और इसे अच्छा सुनहरा होने तक ग्रिल करें। इसके बाद मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

चुकंदर और हम्मस सैंडविच
सबसे पहले कुछ चुकंदर, छोले, पेस्टो सॉस और तेल को एक साथ मिक्सी में पीसें। अब थोड़े छोले गरम तेल में तलें और उनके कुरकुरा होने पर एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद सलाद के पत्तों को पेस्टो सॉस के साथ टॉस करें और इसमें थोड़ा सिरका मिलाएं। अंत में दो ब्रेड स्लाइस के बीच में हम्मस लगाएं और फिर इस पर सलाद के पत्ते और तले हुए छोले रखकर परोसें।

एवोकाडो सैंडविच
सबसे पहले दो ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करें। अब एक ब्रेड स्लाइस पर कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज और सलाद पत्ता रखें और दूसरे ब्रेड स्लाइस पर पहले वीगन मेयोनीज फैलाकर लगाएं, फिर एवोकाडो को मैश करके लगाएं। आप चाहें तो वीगन मेयोनीज की जगह अपनी कोई पसंदीदा सॉस भी लगा सकते हैं। इसके बाद दोनों ब्रेड स्लाइस को एक दूसरे के ऊपर रखकर इसे परोसें।

वीगन बॉम्बे सैंडविच
सबसे पहले एक कटोरे में उबले हुए आलू, बारीक कटा पार्सले, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और औरिगैनो डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक कटोरी में पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, दही, नमक और काली मिर्च को मिलाकर चटनी बना लें। अब दो ब्रेड स्लाइस पर चटनी को लगाएं, फिर इसके बीच में आलू के मिश्रण और सेव को लगाएं। अंत में सैंडविच को पैन-फ्राई करके गरमागरम परोसें।

ग्रिल्ड जुकिनी सैंडविच
सबसे पहले एक पैन में कटा हुआ प्याज, कटी हुई जुकिनी, कद्दूकस की हुई गाजर, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को भूनें। अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद दो ब्रेड स्लाइस पर थोड़ी मेयोनीज लगाएं और इनके बीच में जुकिनी वाला मिश्रण डालें। अंत में इस सैंडविच को ग्रिल करें और इसे गरमागरम परोसें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 नवम्बर
Next: सीएम धामी ने किया राज्य में 60 मोबाइल पशु चिकित्सालय इकाइयों का लोकार्पण

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.