Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नवनियुक्त एसपी रुद्रप्रयाग ने संभाला कार्यभार
  • रुद्रप्रयाग

नवनियुक्त एसपी रुद्रप्रयाग ने संभाला कार्यभार

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली और फिर प्रेस से वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। एसपी ने कहा कि आगामी वर्ष होने वाली केदारनाथ यात्रा के बेहतर संचालन के लिए अभी से कार्ययोजना बनाई जाएगी जबकि साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए विशेष कार्य होंगे। शीतकाल में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। पुलिस सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान (2018 बैच की आईपीएस) नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि केदारनाथ यात्राकाल हो या फिर शीतकाल में सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती रहती है। शीतकाल में केदारधाम में पीएसी और गार्द तैनात रहेगी जो मंदिर और धाम की सुरक्षा व्यवस्था देखेगी। उन्होंने कहा कि शीतकाल में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस बेहतर कार्य करेगी। इसके लिए यातायात के साथ ही टूरिस्ट पुलिस को और सक्रिय किया जाएगा। एसपी ने कहा कि साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए पुलिस विशेष कार्य करेगी। एसएचओ क्राइम को एक्टिव किया जाएगा। साथ ही इसके लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि शीतकाल में समाज के विभिन्न लोगों से बेहतर व्यवस्थाओं के लिए समय-समय पर बैठकें की जाएंगी और उनसे जरूरी सुझाव भी लिए जाएंगे। इससे पहले नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अफसरों के साथ ही कार्मिकों की बैठक ली। साथ ही पुलिस विभाग का निरीक्षण कर अनेक जानकारियां ली। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से पूर्व विशाखा भदाणे हरिद्वार में एएसपी भी रह चुकी हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्द्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत, आशुलिपिक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर हुआ सेमिनार
Next: निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा में डालने पर भड़के तीर्थपुरोहित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.