Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कार से सहारे खड़े होने पर 6 वर्षीय बच्चे से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

कार से सहारे खड़े होने पर 6 वर्षीय बच्चे से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
rns featured image new

तिरुवनंतपुरम (आरएनएस)। केरल के कन्नूर जिले के थालास्सेरी में शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक पर आरोप है कि उसने एक 6 साल के बच्चे को लात मारी और उसके साथ मारपीट की थी। उस बच्चे की गलती महज यह थी, कि वह उस युवक की नो पार्किं ग एरिया में खड़ी कार के सहारे से खड़ा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है, जो कन्नूर जिले के एक अमीर परिवार से है। वहीं बच्चा एक राजस्थानी दंपति का बेटा है, जो हाल ही में मंदिर में त्योहारी सीजन शुरू होने पर गुब्बारे बेचने जिले में आया था।
गुरुवार को हुई इस घटना के चश्मदीद गवाह एक युवा वकील ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शहजाद वहां से जा चुका था।
मारपीट में घायल हुए बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का पता लगाया और शहजाद को थाने आने के लिए कहा। शहजाद रात 11 बजे पुलिस स्टेशन आया। कार को थाने में रखने के बाद उसे जाने दिया गया।
शुक्रवार सुबह टीवी चैनलों पर इस घटना को प्रसारित करने के साथ ही पुलिस ने शहजाद को हिरासत में ले लिया।
थालास्सेरी के अतिरिक्त एसपी नितिन ने मीडिया को बताया कि शहजाद की गिरफ्तारी जल्द ही दर्ज की जाएगी और उसके खिलाफ आईपीसी 308 (जो एक गैर-जमानती अपराध है) के आरोप शामिल हैं।
आरोपी को गुरुवार की रात को छोडऩे की अनुमति क्यों दी गई और शुक्रवार को गैर-जमानती आरोप लगाए जाने के कई सवालों पर नितिन ने कहा कि पुलिस की ओर से कोई चूक नहीं हुई है।
राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने अपने फेसबुक में लिखा कि यह एक ऐसी चीज थी, जो नहीं होनी चाहिए थी। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेंजामिन नेतन्याहू की जीत के बाद इजरायल पर अटैक, गाजा पट्टी से दागे गए 4 रॉकेट
Next: हैदराबाद में एटीएम कैश वाहन के साथ चालक फरार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.