Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम से की युवक की मौत की जांच की मांग
  • टिहरी

डीएम से की युवक की मौत की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर चडियारा के युवक की मौत की जांच की मांग की। बताया कि 19 अक्तूबर को कोटीखास के जंगल में जिस युवक का शव संदिग्ध अवस्था मिला था, परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में उच्चस्तरीय जांच की जानी जारी है। डीएम ने पुलिस को सीओ स्तर के अधिकारी से जांच का भरोसा दिया।
चडिय़ारा का युवक जगदीश प्रसाद भट्ट 14 अक्तूबर को अपने किसी कार्य से नई टिहरी आया था। लेकिन देरसांय तक युवक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन करने पर भी युवक का कोई भी पता नहीं लगने पर 17 अक्तूबर को कोतवाली नई टिहरी में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। 19 अक्तूबर को युवक का शव संदिग्ध अवस्था में कोटी खास के जंगल मिला था। जिसकी परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग पुलिस से थी। लेकिन लंबे समय बाद भी कार्यवाही न होने पर मृतक के पिता लाखीराम भट्ट ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम सौरभ गहरवार और अपर पुलिस अधीक्षक बिजेंद्र दत्त डोभाल से मुलाकात कर घटना की जांच की मांग कर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को युवक कोटी खास पटवारी चौकी तक पहुंच गया था। इसके बाद युवक अचानक गायब हो गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। डीएम गहरवार ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए एसएसपी से फोन घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एसएसपी से सीओ स्तर के अधिकारी से घटना की गहराई से जांच कराने को कहा। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा भट्ट, विनोद बिष्ट, हरीश भट्ट, राकेश ममगाईं, अनिल उपाध्याय, अजय पेटवाल, बिजेंद्र पंवार, जयंती भट्ट, महावीर भट्ट, गुड्डू प्रसाद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फार्मासिस्ट के बिना दवा वितरण का किया विरोध
Next: शिविरों के सफल संचालन को नोडल अधिकारी नियुक्त

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.