Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसओ को सेकेंड इंचार्ज बना प्रेमनगर थाने में इंस्पेक्टर तैनात किया
  • देहरादून

एसओ को सेकेंड इंचार्ज बना प्रेमनगर थाने में इंस्पेक्टर तैनात किया

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर थाना इंचार्ज दीपक रावत को इसी थाने का सेकेंड इंचार्ज बना दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को थानाध्यक्ष बना दिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने गुरुवार देर रात तबादला सूची जारी की। आदेश में पुलिस कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को प्रेमनगर थाने का इंचार्ज बनाया गया। प्रेमनगर थाना संभाल रहे एसओ दीपक रावत को वही सेकेंड इंचार्ज बना दिया गया है। वहीं उत्पीड़न की शिकायत सहसपुर थाने में देने के बाद सुसाइड करने के मामले में थानास्तर पर हुई लापरवाही पर एसओ को हटा दिया गया है। एसओ सहसपुर नरेश राठौर को पुलिस लाइन से अटैच करते हुए एसपी देहात कार्यालय से गिरीश नेगी को सहसपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सहसपुर एसओ रहे नरेश राठौर के खिलाफ महिला जान देने के मामले में जांच भी बैठाई गई है। बता दें कि 29 अक्तूबर को एक महिला ने उत्पीड़न को लेकर सहसपुर थाने में शिकायत दी थी। इसमें पुलिस थानास्तर पर महिला की काउंसिलिंग नहीं कर पाई। एक नवंबर को महिला ने जान दे दी। इसमें सहसपुर थाना पुलिस पर सवाल उठे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने धर्मपत्नी संग की इगास पर्व पर गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
Next: खिलाड़ियों को हर तरह से बढ़ावा और प्रोत्साहन दिया जाएगा: रेखा आर्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.