Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहले की तरह तत्परता का अभाव खलता है : उनियाल
  • देहरादून

पहले की तरह तत्परता का अभाव खलता है : उनियाल

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के मूर्धन्य पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित विश्वम्भर दत्त चंदोला के 143वें जन्म दिवस पर बुधवार को तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सहस्रधारा रोड स्थित विश्वम्भर दत्त चंदोला अध्ययन एवं शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप, जयसिंह रावत और भगीरथ शर्मा को सम्मानित किया गया।
वन एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज चाहे पत्रकार हों या राजनेता, उनमें पहले जैसी तत्परता और कार्यनिष्ठा का अभाव खलता है। उनियाल ने कहा कि चंदोला के पत्रकारिता मिशन के जज्बे से सीखने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ ने कहा कि अक्सर बौद्धिक कार्यक्रमों में नया सीखने को तो मिलता ही है, साथ ही सामाजिक संघर्षों के पुरोधाओं से प्रेरणा भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोध संस्थान के अध्यक्ष ओपी सकलानी और संचालन लोकेश नवानी एवं विजयेश नवानी ने किया। कार्यक्रम में 94 वर्षीय शंभू प्रसाद नवानी, डा. मुनिराम सकलानी, विनोद चंदोला, डा. योगेश धस्माना, डा. प्रदीप जोशी, विजय प्रताप मल्ल, आनंद बहुगुणा, जयदीप सकलानी, अम्बुज शर्मा, ललित मोहन लखेड़ा, जगदीश बावला, प्रदीप कुकरेती, आशीष उनियाल, विक्रम गुसांई, स्वामी एस. चन्द्रा, अनिल रावत, महेश्वर सिंह बघेल, सुनील कुमार मेहता, विकास ठाकुर, डा. सहज विश्वास, सुनीता लखेड़ा, शोभा धस्माना, रंजना भंडारी, बबीता उनियाल, छाया शर्मा, अनिता वोरा, ममता भट्ट आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने कांस्टेबल स्व० प्रदीप कुमार की पत्नी को सौंपा एचडीएफसी बैंक की ओर से 50 लाख रुपए का चेक
Next: जमरानी बांध परियोजना में यूपी करेगा 600 करोड़ की मदद, निर्माण और पुनर्वास में होंगे खर्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.