Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • इन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है लहसुन, जानें इसके नुकसान
  • रहन-सहन

इन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है लहसुन, जानें इसके नुकसान

RNS INDIA NEWS 06/10/2020
lahsun garlic

लहसुन खाना हमेशा से अच्छा माना गया है ये बहुत सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक करता है, कई बीमारियों में तो ये रामबाण जैसा होता है। वहीं अगर सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कली का सेवन किया जाए तो कई जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता हैं। लहसुन की एक गांठ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व, विटामिन सी, विटामिन बी पाया जाता है। जहां एक ओर इसके बेहतरीन फायदे है वहीं दूसरी ओर यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं जानिए लहसुन का सेवन किन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है….
-जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन लिवर को प्रभावित कर सकता है। हालांकि कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट क्षमता होती है, इसके अधिक सेवन से लिवर की विषाक्तता हो सकती है। कई अध्ययन में ये बात सामने आई कि अधिक मात्रा यानी शरीर के वजन का 0.5 ग्राम प्रति किलोग्राम लेने से लिवर के लिए खतरनाक होता है।
-अगर आप लंबे समय तक लहसुन का सेवन करते हैं तो आपको स्किन में जलन हो सकती है। लहसुन में कुछ विशिष्ट एंजाइम इस जलन का कारण बनते हैं। कई रिसर्च में ये बात सामने आई कि एक्जिमा भी उन स्थितियों में से एक हो सकती है जो इस एलर्जी के साथ होती हैं।
-लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन वह उसके उलट अगर किसी लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज ने लहसुन का सेवन किया तो उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लहुसन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन और धीमा हो जाएगा। जिससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल होने के बदले और गिर जाएगा।
-लहसुन से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसे खून पतला करने वाली दवाओं के साथ नहीं लिया जाना चाहिए। सर्जरी से कम से कम 7 दिन पहले लहसुन का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। लहसुन में एंटीप्लेटलेट होता है जो सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग को बढ़ा सकता है।
-एनीमिया के मरीजों को भी कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए। आपको बता दें कि एनीमिया रोग खून की कमी के कारण होता है। ऐसे में अगर आपने गर्म तासीर से भरपूर लहुसन खाया तो खून जलने लगता है।
-कई शोधों में यह बात सामने आई है कि लहसुन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन की समस्या हो सकती हैं।
-जिन लोगों को एसिडिटी, डायरिया आदि की समस्या है तो उन्हें लहसुन खाने से बचना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एंजल ब्रोकिंग का शेयर सूचीबद्धता पर 10 प्रतिशत नीचे
Next: जिम जाने से पहले और बाद में फॉलो करेंगे ये 5 टिप्स, तो कोरोना का खतरा रहेगा कम

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.