Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा
  • हरिद्वार

चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

रुड़की।  पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग हुई तीन चोरियों का खुलासा किया। 3.25 लाख की नगदी और 2 बाइक के पार्ट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के 5 आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। क्षेत्र के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले मुजाहिद ने 16 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर घर में रखे 9.70 लाख रुपये चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को लंढौरा जौरासी रेलवे स्टेशन तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.25 लाख की नगदी तथा एक पायल और मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अरमान निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज थाना कोतवाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर बताया। बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जुलाई माह में चानचक गांव से चोरी की बाइक और महाड़ी चौक से चोरी की गई बाइक के पार्ट्स बरामद किए। मामले के फरार आरोपियों के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए अरमान को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां उसको जेल भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इनका काफी आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में फरार सलमान निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर, इस्माइल निवासी गांव जौरासी कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की, गुडिया उर्फ रहनुमा निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर, नफीस कबाड़ी निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज थाना कोतवाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर, यूनुस कबाड़ी निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज जनपद बिजनौर की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंढौरा नगर पंचायत के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
Next: पछुवादून की चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.