Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से कैश चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से कैश चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
6.jpg (1)

लाखों रूपए की नकदी बरामद

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में हुई लाखों रूपए की चोरी का खुलासा करते हुए लोगों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 9,72,588 रूपए बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि सलेमपुर स्थित इंटेक्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के सिटी मैनेजर ने कंपनी के गोदाम के ऑफिस में रखा लाखों रूपए का कैश चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डेंसो चौक के पास से कृष्ण कुमार पुत्र संतराम यादव निवासी ग्राम पगड़ी भोजपुर थाना टांडा जिला अंबेडकर नगर उप्र व शहजाद पुत्र मेहरबान निवासी कस्बा व थाना चरथावल जिला मुज्जफरनगर उप्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर गोदाम के पास झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे में मिट्टी में दबाकर रखे गए 9,72,588 रूपए व घटनास्थल की एक डीवीआर बरामद की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनचंदा धर्म कांटे पर काम करते हैं तथा वहीं ऑफिस के पीछे बने कमरे में रहते हैं। आरोपियों को पास ही स्थित वेयरहाउस के बारे में जानकारी थी कि कंपनी के ऑफिस में प्रतिदिन चार पांच लाख कैश मौजूद होता है। दीवाली के दौरान कंपनी के कर्मचारियों के छुट्टी पर होने के चलते दोनों ने चोरी करने की योजना बनाई और दिवाली के एक दिन बाद उन्होने मौका पाकर तिजोरी में रखे कैश पर हाथ साफ कर दिया। आसपास लगे कैमरों की निगाह से बचने के लिए उन्होंने कैश को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर बगल में खाली प्लाट में झाड़ियों मे फेंक दिया। साथ ही ऑफिस में लगे कैमरे की डीवीआर भी निकालकर प्लाट में फेंक दी। बाद में डीवीआर को नोटों से भरे कट्टे के अंदर रखकर गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, एसआई अनुरोध व्यास, एसआई अशोक सिरसवाल, एसआई समीप पांडे, कांस्टेबल संदीप सेमवाल, कपिल, कर्मसिंह व सीआईयू के एसआई रंजीत तोमर, हेड कांस्टेबल सुंदरलाल, कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निवीर भर्ती में असफल रहने पर युवक ने की आत्महत्या
Next: केनिशा अवस्थी ने रिलीज किया डेब्यू सिंगल ‘जुनून’

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.